फिल्म सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह बात सलमान और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान की रिलीज के वक्त की है। रणवीर सिंह फिल्म को देखने पेरिस के एक थिएटर में गए थे। उस दौरान रणवीर फिल्म के एक गाने पर स्क्रीन के सामने आकर जमकर डांस करने लगे थे। उसके बाद फिल्म से जुड़े एक ईवेंट में जब मीडिया ने रणवीर के डांस को लेकर सलमान से उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा तो वो रणवीर पर बुरी तरह नाराज हो गए और हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया दी।