सलमान खान ने बॉलीवुड में कई नए चेहरों को लॉन्च किया है । अब वो बॉबी देओल का करियर बनाने में लगे हुए हैं । सबसे पहले तो उन्होंने अपनी फिल्म 'रेस 3' में ही बॉबी को मौका दिया । ट्रेलर में फैंस ने बॉबी को खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
2 of 6
बॉबी देओल
खबर है कि बॉबी, सलमान की 'दबंग 3' में भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे । इसके अलावा सलमान ने बॉबी को एक सोलो फिल्म के लिए अप्रोच किया है । दरअसल, यह फिल्म पहले सलमान को दी गई थी ।
विज्ञापन
3 of 6
बॉबी देओल
सलमान ने स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें लगा कि इस रोल के लिए बॉबी फिट होंगे । जब सलमान ने बॉबी को ये बात बताई तो उन्होंने मना कर दिया । बॉबी का कहना है कि अभी उन्होंने कमबैक किया है । ऐसे में वो मल्टीस्टारर फिल्में ही करना चाहते हैं ।
4 of 6
बॉबी देओल
वो नहीं चाहते कि उनपर किसी भी तरह का प्रेशर रहे । हालांकि सलमान ने उन्हें एक बार फिर सोचने के लिए कहा है । बॉबी के पास 'रेस 3' के अलावा 'हाउसफुल 4' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' भी है ।
विज्ञापन
5 of 6
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब सलमान का करियर डगमगाया था तो वो सनी देओल और संजय दत्त की पीठ पर चढ़ गए थे । इसलिए मैंने मामू से कहा कि अब मुझे आपकी पीठ पर चढ़ने दो । मुझे फिल्म में काम दो ।
बॉबी ने एक बार रिक्वेस्ट क्या की, सलमान उनके लिए फिल्मों की लाइन लगाते जा रहे हैं। लेकिन बॉबी फिलहाल सोलो हीरो वाली फिल्म नहीं करना चाह रहे हैं । यदि बॉबी हां कर देते हैं तो सलमान ही पूरी फिल्म का दारोमदार संभालेंगे।