KGF एक्टर यश (Yash) का आज जन्मदिन है। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। यश ने अपने करियर की शुरुआत मोगीना मनसु (Moggina Manasu) (2008) से की थी। इस फिल्म में उनके साथ राधिका (Radhika) थीं जिससे बाद में यश ने शादी कर ली। यश ने वैसे तो राजाधानी, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी और किराटका जैसी फिल्में की हैं लेकिन उनकी पहचान केजीएफ चैप्टर 1 से ज्यादा होती है। यश के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।