टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' में माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने 'एक दो तीन' को रीमेक किया गया। यह गाना फिल्म 'तेजाब' का है। गाने पर जैकलीन फर्नांडीस ने डांस कर माधुरी को एक ट्रिब्यूट देने की कोशिश की। लेकिन दर्शकों को यह नया वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं आया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Jacqueline
इतना ही नहीं जैकलीन को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल भी किया। कुछ यूजर्स ने कहा, 'पूरे गाने का सत्यनाश कर डाला'। साथ ही फिल्म 'तेजाब' के डायरेक्टर एन चंद्रा और कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस आइटम नंबर को घटिया बताया और केस करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
Jacqueline Fernandez
एन चंद्रा ने कहा, 'मुझे इस बात की भी जानकारी नहीं दी गई कि मेरी फिल्म तेजाब के हिट गाने 'एक दो तीन..' का नया वर्जन बन रहा है। सरोज खान ने मुझे इस रीमेक की जानकारी दी।' उन्होंने कहा 'सरोज खान मेरे पास आईं और पूछा, 'क्या आपने देखा उन्होंने हमारे 'एक दो तीन' गाने के साथ क्या किया है?'
4 of 6
Salman Khan
इसके बाद सलमान खान जैकलीन के सपोर्ट में उतर आए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मुझे यह गाना पसंद आया है और जैकलीन ने इसके साथ पूरा इंसाफ किया है। सरोज खान की दमदार कोरियोग्राफी और माधुरी के डांस को मैच करना काफी मुश्किल है। जैकी और वरुण दोनों ने अच्छा परफॉर्म किया है।' वरुण धवन ने 'तमा-तमा' के रिमेक में डांस किया था।
विज्ञापन
5 of 6
जैकलीन
सलमान ने जैकलीन का सपोर्ट क्या किया। वो भी ट्रोलर्स का शिकार हो गए। सोशल मीडिया यूजर ने कहा, 'लगता है सलमान खान का फोन जैकलीन के पास है। वो ही सलमान के फोन से इस तरह के ट्वीट कर रही हैं।' कुछ ने कहा, 'जैकलीन सलमान का फोन वापस कर दो।'
बता दें कि सरोज खान ने ही 1988 में आए ओरिजनल गाने को कोरियोग्राफ किया था। इसलिए वो इस नए वर्जन से काफी खफा हैं। फिल्म 'बागी-2' का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। वह कोरियोग्राफर हैं और इस फिल्म से निर्देशन में भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 'बागी-2' 30 मार्च को रिलीज होगी।