फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को पहले ही हो गया था जेल जाने का अंदेशा, सालों पहले ही कह दी थी ये बात

Sun, 08 Apr 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कैटरीना कैफ, सलमान खान, यूलिया वंतूर
सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में जेल से रिहा हो गए हैं और उन्हें शनिवार को जमानत भी मिल गई है। गुरुवार को जोधपुर की कोर्ट ने उन्हें 1998 के इस मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। 'टाइगर' के बाहर आने की खुशी सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली। वहीं इसी बीच सलमान खान से एक सवाल भी पूछा जा रहा है कि क्या अब सलमान शादी कर लेंगे? 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान
खैर सलमान खान की शादी कब होगी? इस सवाल का जवाब शायद हर हिंदुस्तानी जानना चाहता है। उनकी शादी का इंतजार जितना उनके घरवालों को है उतना ही उनके करोड़ों फैंस को भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खान ने अब तक शादी क्यों नहीं की? बहुत पहले इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया था। इस पर सलमान खान ने कहा था कि उन पर इतने केस चल रहे हैं कि वे कभी भी जेल जा सकते हैं और ऐसे में वे किसी से शादी कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
salman khan
लेकिन अब सलमान जेल से रिहा हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सलमान अब शादी करेंगे। सलमान खान का नाम अब तक सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ जुड़ चुका है। सलमान के जेल से रिहा होते ही जो सबसे पहले सलमान से मिलने पहुंचीं वो थी कटरीना कैफ।

4 of 6
सलमान खान कैटरीना कैफ
सलमान और कटरीना का अफेयर एक समय काफी चर्चा में रहा। दोनों आज भी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। सलमान खान की सुनवाई से एक दिन पहले कटरीना सलमान की बहन अर्पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर भी पहुंचीं थीं। खैर कटरीना वहां किसके लिए दुआ मांगने गई थीं इस बात का अंदाजा तो आपने लगा ही लिया होगा।
विज्ञापन

5 of 6
salman khan iulia vantur
कटरीना के अलावा मॉडल यूलिया वंतूर के साथ भी सलमान की नजदीकियों की चर्चा अक्सर होती रहती है। हालांकि, कभी खुद सलमान ने अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की। सलमान के जेल जाने के बाद से लेकर उनकी रिहाई तक यूलिया कहीं नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Salman Khan - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि सलमान को जोधपुर की एक अदालत ने 5 साल कैद की सजा सुनाई थी। साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके बाद सलमान ने सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी डाली। जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान अदालत में सलमान खान की दोनों बहनें और उनके बॉडीगार्ड शेरा मौजूद रहे। जोधपुर सेशन कोर्ट के जज जोशी ने सलमान को बेल की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें