padmaavat
बता दें कि 'पद्मावत' 250 करोड़ के बजट में बनी हैं। इसके डिजिटल राइट्स 25 करोड़ में बेचे गए हैं। जबकि सैटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए फिल्म को 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया है। फिल्म के बिजनेस के अलावा यदि बाकी चीजों की बात करें तो संजय लीला भंसाली को फिल्म को देश भर में रिलीज करने के लिए बड़ी लम्बी जद्दोजहत करनी पड़ी। इस फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार में दीपिका पादुकोण, राजा रावल रतन सिंह के किरदार में शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी के रोल में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं।