फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के बॉडीगार्ड रहे इस शख्स ने सड़क पर मचाया उत्पात, पुलिस ने रस्सियों से किया काबू

Fri, 27 Sep 2019 03:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
अभिनेता सलमान खान फिल्मों से तो चर्चा में रहते ही हैं लेकिन कई बार वो विवादों की वजह से भी सुर्खियां बटोरते हैं। इस बार सलमान खान के बॉडीगार्ड को लेकर बड़ी खबर आई है जिसने सड़कों पर ही जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : social media
सलमान खान के पूर्व बाउंसर अनस कुरैशी ने गुरुवार दोपहर मुरादाबाद पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। छेड़खानी के आरोपों से घिरा अनस मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण मुगलपुरा थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाने पर अमादा हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व बाउंसर अनस - फोटो : अमर उजाला
अनस ने गुस्से में आस-पास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। लंबे-चौड़े कदकाठी वाले अनस को पकड़ने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। आखिरकार स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अनस को काबू में कर रस्सी से हाथ बांध दिया। बताया जा रहा है कि दवा के ओवरडोज हो जाने के कारण अनस का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था।

4 of 5
सलमान खान का पूर्व बाउंसर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि जिम जाने से पहले अनस ने दवा की ओवरडोज ले ली थी जिसके कारण वो हिंसक हो गया। बाद में पुलिस अनस को जिला अस्पताल ले गई और फिर वहां से बरेली मेंटल अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। इस पूरे घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
अनस कुरैशी के बारे में जानकारी मिली है कि वो बाउंसर के तौर पर मुंबई में काम करता था। सलमान के अलावा अनस महाराष्ट्र के एक मंत्री की सुरक्षा में भी लगा हुआ था। फिलहाल सलमान खान की सुरक्षा उनके बॉडीगार्ड शेरा करते हैं। सलमान जहां कहीं भी जाते हैं शेरा हमेशा उनके साथ रहते हैं। फिल्म बॉडीगार्ड में भी शेरा कैमियो रोल में दिख चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें