फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने दी 'तेरे नाम 2' की आहट? अभिनेता के लुक ने किया कयासों का बाजार गर्म

Mon, 21 Aug 2023 10:35 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

भले ही ‘बिग बॉस ओटीटी’ खत्म हो गया हो, लेकिन सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। इस वजह से अभिनेता काफी टाइट सिक्योरिटी के बीच आते जाते हैं। ऐसे में हाल ही में, सलमान का एक नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके अगले प्रजोक्ट को लेकर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सलमान खान के नए बाल्ड लुक लुक ने उनके प्रशंसकों को यह अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह 'तेरे नाम 2' के लिए है। अभिनेता अपने डैशिंग स्टाइल से अपने फैंस का मन मोह लेते हैं। अब अभिनेता का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक को देखते हुए फैंस ने अभिनेता की तारीफ कर दी और उनसे आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर कई सवाल भी पूछ डाले हैं।

Gadar 3: अमीषा पटेल ने 'गदर 3' पर दी प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस ने इस बात पर जताया अफसोस

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

भाईजान की इस तस्वीर के वायरल होते ही यूजर्स ने कमेंट सेक्शन को सवालों से भर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई का हर लुक मस्त है।' दूसरे यूजर ने लिखा, , 'तेरे नाम 2 जल्द आ रहा है।' एक और यूजर ने लिखा, ‘अगर यह तेरे नाम फिल्म के लिए किया गया है तो मैं भाई की फिल्म को जरूर देखूंगा। सीक्वल के दौर में यह फिल्म भी जरूर कोई न कोई चमत्कार करेंगी।’

Mahi Vij Daughter: बुखार में रातभर तपती रही माही और जय की बेटी, अस्पताल में हुई भर्ती तो निकली गंभीर बीमारी

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी इस हेयरस्टाइल को लेकर सलमान ने फिलहाल अपने नए लुक को लेकर चुप्पी साधी है। अभिनेता के एक करीबी दोस्त ने बताया, ‘यह सिर्फ एक और लुक है और कुछ समय के लिए कोई शूट नहीं होने के अलावा कोई विशेष कारण नहीं है।' हालांकि, करीबी दोस्त का यह बयान फैंस को संतुष्ट नहीं कर पाया है और फैंस अभिनेता को तेरे नाम के सीक्वल में देखना चाहते हैं।

Anand Raj Anand Interview: ‘ये जो तेरे पायलों की छनछन है’ ने बदली किस्मत, गोविंदा के लिए बनाया ये कालजयी गाना

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें