टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेढ़ दर्जन नामचीन सितारे
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को बॉक्स ऑफिस पर हिट कराने के लिए सलमान खान ने फिल्म में नए, पुराने, उत्तर के, दक्षिण के तमाम सितारों की बरात इकट्ठा कर ली है। इस फिल्म में अब तक जिन कलाकारों के होने की पुष्टि हो चुकी है, उनमें शामिल हैं, वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपतिबाबू, भाग्यश्री, भूमिका चावला, राघव जुयाल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, अब्दु रोज़िक, विजेंद्र सिंह, मालविका शर्मा, अमृता पुरी, आसिफ शेख, पलक तिवारी और राम चरण। फिल्म में जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल, सलमान खान के भाइयों की भूमिका निभा रहे हैं। 'पुष्पा द राइज' जैसी ब्लॉकबस्टर जैसी फिल्म में संगीत देने वाले देवी श्री प्रसाद का नाम भी इस फिल्म से जुड़ा है।