फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: जूनियर टाइगर के किरदार पर अभी से सबकी नजर, हिंदी सिनेमा में दिख रहा इन नए बाल कलाकारों का दबदबा

Thu, 09 Nov 2023 09:47 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता अभी से खूब देखी जा रही है, साथ ही लोगों के मन में यह सवाल भी कौंध रहा है कि इस बार टाइगर के बेटे का किरदार क्या होगा?
विज्ञापन
1 of 7
फिल्मों में रहा है इन बाल कलाकारों का दबदबा - फोटो : अमर उजाला

टाइगर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' रविवार की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जिस रफ्तार से बढ़ती जा रही है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता अभी से खूब देखी जा रही है, साथ ही लोगों के मन में यह सवाल भी कौंध रहा है कि इस बार टाइगर के बेटे का किरदार क्या होगा? हाल फिलहाल में ऐसी बहुत सारी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें बाल कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर..

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
टाइगर 3: सरताज कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टाइगर 3: सरताज कक्कड़ 

बाल कलाकार के तौर पर सरताज कक्कड़ ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा' है से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में सरताज कक्कड़ ने सलमान खान और कैटरीना कैफ के बेटे की भूमिका निभाई थी। अब 'टाइगर 3' की रिलीज से पहले लोगों के बीच इस बात को लेकर अभी से उत्सुकता है कि छह साल आगे बढ़ चुकी टाइगर की कहानी में अब उसके बेटे का किरदार क्या होगा? बता दें कि 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई थी। इस बीच सरताज कक्कड़ फिल्म 'जुड़वा 2', शॉर्ट फिल्म 'द स्कूल बैग', फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' और वेब सीरीज 'अरण्यक' में काम कर चुके हैं। हाल ही में वह शाहिद कपूर के बेटे के किरदार में फिल्म 'ब्लडी डैडी' में भी नजर आए थे।

विज्ञापन

3 of 7
कबीर पाहवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शास्त्री विरुद्ध शास्त्री: कबीर पाहवा 

फिल्म 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' में कबीर पाहवा ने परेश रावल  के पोते यमन की भूमिका निभाई है। फिल्म में यमन की भूमिका में  कबीर पाहवा की भूमिका को काफी पसंद किया। 23 दिसंबर 2016 को गुरुग्राम में जन्मे  कबीर पाहवा  इस फिल्म से पहले डेटॉल, टाटा साल्ट जैसे कई  कमर्शियल में काम कर चुके हैं। शास्त्री विरुद्ध शास्त्री के बाद कबीर की एक और फिल्म 'ओपियम' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उन्होंने  एक गरीब मुस्लिम लड़के की भूमिका निभाई  है जो एक हिंदू दोस्त की मदद करता है। फिल्म 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' 3 नवंबर को रिलीज हुई। 

4 of 7
आंख मिचोली: रिकी पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आंख मिचोली: रिकी पटेल 

फिल्म 'आंख मिचोली' में परेश रावल के पोते गोल्डी की भूमिका रिकी पटेल ने निभाई है।  इस फिल्म में भी पोते का किरदार अपने दादा जी के बेहद करीब दिखाया गया है, जो मुश्किल समय में अपने परिवार को बचाता है। 2 मार्च 2010 को मध्य प्रदेश के शामगढ़ में जन्मे रिकी पटेल 'आंख मिचोली' से पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म 'तीन' और सलमान खान की फिल्म 'ट्यूब लाइट' में बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके हैं। फिल्म आंख मिचोली 3 नवंबर को रिलीज हुई।  

विज्ञापन

5 of 7
गुठली लड्डू: धनंजय सेठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुठली लड्डू: धनंजय सेठ 

फिल्म 'गुठली लड्डू' में गुठली का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार धनंजय सेठ ने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया। शिक्षा के अधिकार की बात करती इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। धनंजय सेठ की यह पहली फिल्म है, इससे पहले वह एक वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। गुजराती होते हुए भी धनंजय सेठ ने फिल्म में बुंदेलखंडी भाषा में अपने संवाद ऐसे बोले हैं कि लगता ही नहीं कि वह गुजराती परिवार से हैं। धनंजय सेठ मुंबई के मीरा रोड में रहते हैं और इस समय पांचवी कक्षा में पढ़ रहे हैं। फिल्म 'गुठली लड्डू' 13 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई।   

विज्ञापन

6 of 7
अब तो सिर्फ भगवान भरोसे: सतेंद्र सोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब तो सिर्फ भगवान भरोसे: सतेंद्र सोनी 

फिल्म 'अब तो सिर्फ भगवन भरोसे' दो प्रभावशाली बच्चों के बारे में है, जो गांव में कुएं की जगत पर बैठकर नाग लोक और नर्क लोक पर चर्चा करते हैं। इस फिल्म में सतेंद्र सोनी ने भोला की भूमिका निभाई है। भोला ही इस फिल्म का असली नायक है।  इस फिल्म में भोला की भूमिका में सतेंद्र सोनी ने बखूबी निभाई है। इस फिल्म में उसके छोटे भाई की भूमिका स्पर्श सुमन ने निभाई है। सतेंद्र सोनी मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं, इस फिल्म से पहले वह कपिल शर्मा के शो में गोली की भूमिका में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म भी 13 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जवान: प्रियांश वाटियानी व अरिजीत गौरव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जवान: प्रियांश वाटियानी व अरिजीत गौरव  

फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के बचपन आजाद के किरदार में प्रियांश वाटियानी और अरिजीत गौरव नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में तीन साल के आजाद की भूमिका में प्रियांश वाटियानी और पांच साल के आजाद की भूमिका में अरिजीत गौरव नजर आए थे। प्रियांश वाटियानी और अरिजीत गौरव की जवान बाल कलाकार के तौर पर पहली फिल्म है। इस फिल्म का लोरी गीत 'आरारारी रारो' काफी भावुक करने वाला गीत है जिसमें दीपिका पादुकोण अपने बेटे आजाद को कान्हा कहकर बुलाती हैं।  इस गाने में प्रियांश वाटियानी और अरिजीत गौरव दोनों नजर आते हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें