फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के डूबते करियर को इसी फिल्म से मिला ट्रैक, 16 साल बाद बनने जा रहा सीक्वल

Tue, 23 Apr 2019 11:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tere naam
साल 2003 में आई फिल्म तेरे नाम तो आपको याद ही होगी। जी हां ये वही फिल्म थी जिसने सलमान के डूबते करियर को सहारा दिया था। सलमान रातों रात राधे के नाम से मशहूर हो गए थे। उस दौर के युवा सलमान के हेयरस्टाइल से प्रेरित होकर वैसे ही बाल कटवाने लगे थे। अब खबर आ रही है कि 16 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Satish Kaushik - फोटो : social media
सतीश कौशिक ही तेरे नाम के सीक्वल को निर्देशित करेंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक 2003 की बेस्ट फिल्म और सलमान की बेस्ट फिल्मों में से कही जाने वाली तेरे नाम के पार्ट 2 की जल्द ही शूटिंग शुरु होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश कौशिक ने हाल ही में तेरे नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी की है और अभी वह पंकज त्रिपाठी स्टारर 'कागज' की शूटिंग में बिजी हैं और इसे खत्म करने के बाद वह तेरे नाम की शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
satish kaushik - फोटो : social media
16 साल पहले आई फिल्म के पहले पार्ट में जहां लीड ऐक्टर सलमान खान और भूमिका चावला थीं। वहीं इस बार ये सितारें होंगे या नहीं, इस बारें में सतीश कौशिक ने कोई जानकारी नहीं दी है। दरअसल 'तेरे नाम' तमिल की एक फिल्म 'सेतु' का रीमेक थी। इसी फिल्म के दौरान अनुराग कश्यप और सलमान खान की दुश्मनी शुरू हुई थी। दरअसल पहले इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे थे। 
 

4 of 5
tere naam
अब अनुराग की मानें तो फिल्म का हीरो मथुरा, आगरा का था। अनुराग खुद यूपी के हैं तो सलमान को यूपी वाले लड़के के किरदार में अनुराग नहीं देख पा रहे थे। इसलिए अनुराग ने कोशिश की और सलमान को छाती के बाल उगाने की सलाह दी। ताकि सलमान का देसी लुक बाहर आए। सलमान अनुराग को देखते रहें और उनकी पूरी बात उसने सुनी। पर कुछ बोला नहीं। अगले ही दिन अनुराग कश्यप को फिल्म के प्रोड्यूसर का फोन आया। अनुराग जब उससे मिलने पहुंचे तो उनकी तरफ एक कांच की बोतल उड़ते हुए आई। इसके बाद प्रोड्यूसर ने तीखते हुए कहा- तू सलमान को बाल उगाने को बोलेगा!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tere naam
अनुराग कश्यप रातों रात फिल्म से रिप्लेस हो गए। बाद में इस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया । फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इस फिल्म ने उस दौरान कमाई के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें