फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की कोशिश है कि फिल्म को तय तारीख के मुताबिक पूरा कर लिया जाए, जिससे यह दर्शकों तक समय से पहुंच सके। काम के बीच में बचाव भी जरूरी है, इसलिए सलमान ने अपने साथ बहुत छोटी टीम को लिया है। वह पिछले बुधवार को पनवेल के लिए निकले थे। तभी से वह इस काम में लगे हुए हैं। फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा इस वक्त चेन्नई में हैं। सलमान उनके साथ लगातार फोन पर बने रहते हैं। फिल्म को अंतिम रूप देने के लिए दोनों लगातार पूरी मेहनत कर रहे हैं।