राधे
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी लॉकडाउन के दौरान ज्यादा हद तक खत्म हो चुका है। अब इसमें उन दृश्यों को जोड़ा जाएगा जिनकी हाल ही में शूटिंग हुई है। अंदाजा है कि फिल्म पूरी तरह दिसंबर तक तैयार हो जाएगी। और, इसके साथ ही फिल्म के निर्माता सलमान, उनके भाई सोहेल खान और उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री फिल्म के रिलीज की तारीख पर फैसला लेंगे। वैसे यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए मनोरंजन के काम के चलते फिल्म की शूटिंग ही पूरी नहीं हो पाई। और, फिर सिनेमाघर भी बंद हो गए थे। जैसी हलचल फिल्म की टीम के बीच है, उससे लगता यही है कि ये फिल्म जनवरी के चौथे शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी।