फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खौफ के बीच सलमान और आमिर का बड़ा फैसला, बढ़ सकता है इस बात का खतरा

Sat, 14 Mar 2020 06:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan And Aamir Khan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से बड़े-बड़े कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। इसे महामारी घोषित करने के बाद सरकार लोगों से बहुत एहतियात बरतने को कह रही है। कोरोना का असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। कई फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है, और कुछ की शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। लेकिन इस बीच अभिनेता सलमान खान और आमिर खान की फिल्मों को लेकर एक चौंकाने वाला फैसला लिया गया है। बताया जा रहा कि इतने खतरे के बावजूद भी दोनों अभिनेता अपनी फिल्मों की शूटिंग जारी रखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई मिरर के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग नहीं रोकी जाएगी। सेट पर सभी तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। सेट पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स का पालन पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित 'राधे' को ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
amir khan varanasi lal singh chaddha shooting - फोटो : amir khan varanasi lal singh chaddha shooting
राधे के अलावा आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग भी जारी रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही है। कोरोना वायरस के चलते सेट को बार-बार सैनिटाइज किया जा रहा है ताकि किसी तरह का खतरा न हो। लेकिन सवाल तो ये भी है शूटिंग जारी रखने से खतरा नहीं बढ़ जाएगा?

4 of 5
suryavanshi
सूर्यवंशी की रिलीज टली
24 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज को कोरोना वायरस की वजह से टाल दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट की तारीख बाद में घोषित करने की बात कही है। देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर या तो बंद कर दिए गए हैं या फिर बंद होने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में जबिक गेस्ट रोल में अजय देवगन और रणवीर सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : सोशल मीडिया
दोबारा रिलीज होगी अंग्रेजी मीडियम
इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च को रिलीज हो चुकी है। लेकिन केरल, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में 31 मार्च तक सिनेमाघर बंद होने की वजह से फिल्म की कमाई पर पड़ रहा है। इसलिए मेकर्स ने अंग्रेजी मीडियम को इन राज्यों में दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है।

IPL का मजा हुआ किरकिरा तो शाहरुख ने किया ट्वीट, बोले- 'सुरक्षा सबसे पहले'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें