एक्टर सलमान खान की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 'रेस 3' का ट्रेलर सिर्फ अपने धांसू डायलॉग्स के लिए ही नहीं बल्कि खतरनाक एक्शन सीन्स और जानलेवा स्टंट्स के लिए भी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर मंगलवार की सुबह से ही 'रेस 3 ट्रेलर डे' ट्रेंड करता रहा। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अगर बात ‘रेस 3’ के ट्रेलर की करें तो फैंस को इस फिल्म में तालियां और सीटियां बजाने का खूब मौका मिलेगा। ट्रेलर के ये 5 सीन्स बताते हैं कि फिल्म सुपरहिट होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
race 3
- फोटो : screengrab from Race 3 trailer
रेस 3 में स्टंट्स और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा ये तो आप ट्रेलर में देख ही चुके हैं। टाइगर जिंदा है में जबरदस्त एक्शन के बाद भाईजान रेस 3 में भी कमाल का बाइक स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। यकीन न हो तो एक बार फिर ट्रेलर देख लें।
विज्ञापन
3 of 6
race 3
- फोटो : screengrab from Race 3 trailer
ट्रेलर में अनिल कपूर को जब गुस्सा आता है फिर उनका जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। यकीन नहीं होता तो एक बार फिर अनिल कपूर के सीन पर नजर डाल लें। अनिल कपूर कहते हैं कि 'गुस्से में लिया गया फैसला हमेशा नुकसान पहुंचाता है, इसलिए मैंने पहले फैसला लिया और अब गुस्सा हो रहा हूं।'
4 of 6
race 3
- फोटो : screengrab from Race 3 trailer
कहना गलत नहीं होगा कि रेस 3 में सलमान अलग लेवल का एक्शन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। अब सलमान के फैंस उन्हें इतना खतरनाक बाइक स्टंट करते हुए देखने के लिए थियेटर तक तो जाएंगे ही और इस सीन के बाद फिल्म का हिट होना तो बनता है।
विज्ञापन
5 of 6
race 3
- फोटो : screengrab from Race 3 trailer
सलमान खान की फिल्म रेस 3 में इस बार इंटरनेशनल स्टाइल का एक्शन दिखने को मिलेगा। ये सलमान खान का अंदाज रहा है और जिसके लिए वो जाने जाते हैं वो सब कुछ रेस के तीसरे भाग में मिलेगा। सलमान खान ने इसमें कई मुश्किल स्टंट्स किए हैं।
अब तक आपने पर्दे पर सलमान खान का शर्टलेस अवतार देखा होगा लेकिन रेस 3 में बॉबी देओल भी शर्टलेस दिख रहे हैं। इस फिल्म से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे बॉबी देओल भी इस फिल्म में फिट तो नजर आ ही रहे हैं साथ ही वो इसके जरिए जबरदस्त वापसी करते दिख रहे हैं।