'रेस 3' फिल्म के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया है। ट्रेलर के बाद से ही लोगों का एक्साइटमेंट इस फिल्म के लिए और भी बढ़ गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग का तड़का लगाया गया है। ट्रेलर को देखने के बाद इतना तो जरूर कहा जा सकता है इस बार यह रेस और भी दिलचस्प होने वाली है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। इस बीच सलमान खान ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
दरअसल, इस इवेेंट के दौरान सलमान और बाकी पूरी कास्ट पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दे रही थी। तभी एक पत्रकार ने सलमान खान से काले हिरण मामले पर सवाल पूछ लिया। इस सवाल के उठते ही एंकर ने आपत्ति जताई और कहा कि इस तरह के सवाल नहीं पूछे जाएंगे। इसी दौरान सलमान खान ने ऐसी बात कह दी जिससे वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan
पत्रकार अपना पूरा सवाल खत्म कर पाता कि सलमान ने तुरंत ही मीडिया कर्मी से इसके उलट एक सवाल पूछ लिया। सलमान खान ने पूछा - 'क्या आपको लगता है कि मैं हमेशा के लिए जेल जाने वाला हूं?' तभी पत्रकार ने 'नहीं' कहा जिसके बाद सलमान ने कहा - 'शुक्रिया और मैं परेशान नहीं हूं।'
4 of 5
race 3
इस जवाब के बाद सलमान खान यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। यूजर्स ने सलमान को न केवल घमंडी बल्कि ये भी कहा कि पैसे के दम पर आप कुछ भी कर सकते हैं। आपको बता दें, काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को कोर्ट से दोषी करार दिया गया है। जिसके बाद सेशन कोर्ट में इस केस की सुनवाई चल रही है। सलमान खान के अलावा इसमें बाकी सभी स्टार्स को बरी कर दिया गया है। जिसमें सैफ, सोनाली ,तब्बु और नीलम का नाम शामिल हैं।
सलमान खान की 'रेस 3' फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। जिसमें सलमान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन,डेजी , बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। यह फिल्म साल 2008 में आई 'रेस' फिल्म की फ्रेंचाइजी है। यह 'रेस' फिल्म की तीसरी सीरीज है।