फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की 'रेस 3' को लगा तगड़ा झटका, 8वें दिन की कमाई 'दबंग खान' को कर सकती है परेशान

Sat, 23 Jun 2018 11:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेस 3
बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के 8वें दिन का कलेक्शन बेहद कम है। फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो यह फिल्म हिट है लेकिन 8वें दिन भाई की 'रेस 3' के बिजनेस में पहले दिन के मुकाबले 40 फीसदी की गिरावट देखी गई। रिपोर्ट की मानें तो 'रेस 3' फिल्म ने 8वें दिन 3.75 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
रेस 3
फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 4 दिनों तक तो शानदार कमाई की लेकिन 5वें दिन से लगातार इसके कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। कमाई में गिरावट का सिलसिला 8वें दिन भी जारी रहा जो कि कहीं न कहीं दबंग खान के लिए खतरे की घंटी भी है। वहीं आंकड़ों की बात की जाए तो सलमान की 'रेस 3' यूपी और बिहार में जबरदस्त कमाई कर रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रेस 3
फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'रेस 3' दूसरे हफ्ते के आखिर तक करीब 17 से 18 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। अब तक की बात करें तो 'रेस 3' 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है लेकिन वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है।
 

4 of 5
रेस-3
वर्ल्ड वाइड 'रेस 3' 255.52 करोड़ कमा चुकी है। ऐसे में 'रेस 3' वर्ल्ड वाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि सलमान खान के स्टारडम को देखते हुए यह आंकड़ा अब भी बहुत कम है। आंकड़ों से अलग हटकर बात की जाए यह फिल्म समीक्षकों के अलावा सलमान खान के ज्यादातर फैंस को अपनी ओर खींचने में नाकामयाब रही। जिसकी वजह से इसके कलेक्शन पर कुछ असर जरूर पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेस 3
आपको बता दें, महज 4 दिनों में रेस 3 ने 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 5वें दिन फिल्म के खाते में 8-9 करोड़ रुपये आए हैं। छठे दिन 9.25 का कलेक्शन हुआ। जोकि पहले दूसरे और तीसरे दिन के मुकाबले बेहद कम है। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपए कमाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें