इस वक्त पूरे बॉलीवुड में हर कोई सिर्फ आईफा अवॉर्ड्स को लेकर ही बात कर रहा है। बता दें कि आने वाले 22 से जून तक बैंकॉक के सियाम निरामित थियेटर में 19वां इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन होना है। आइए देखते हैं इस साल आईफा नॉमिनेशन की लिस्ट पर...
विज्ञापन
2 of 8
amit masoorkar
इस साल बेस्ट डायरेक्टर की लिस्ट में अमित मसूरकर, अनुराग बासु, अश्विनी अय्यर तिवारी, साकेत चौधरी और सुरेश त्रिवेणी के नाम शामिल हैं। अब देखना होगा कि इस सब में से कौन बाजी मारने में कामयाब रहेगा।
विज्ञापन
3 of 8
irfan khan
बेस्ट परफॉर्मेंस लीडिंग रोल में इरफान खान (हिंदी मीडियम), रणबीर कपूर (जग्गा जासूस), आदिल हुसैन (मुक्ति भवन), राजकुमार राव (न्यूटन) और अक्षय कुमार (टॉयलेट एक प्रेम कथा) के लिए नॉमिनेट हैं।
4 of 8
sri devi national award
बेस्ट परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल (फीमेल) के लिए इस साल जायरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार), आलिया भट्ट (बद्रीनाथ की दुल्हनिया), दिवंगत श्रीदेवी (मॉम), भूमि पेडनेकर (शुभ मंगल सावधान) और विद्या बालन (तुम्हारी सुलू) नॉमिनेटिड हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Pankaj tripathi
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल के नॉमिनेशन में नवाजुद्दीन सिद्दिकी (मॉम), पंकज त्रिपाठी (न्यूटन), राजकुमार राव (बरेली की बर्फी), दीपक डोबरियाल (हिंदी मीडियम) और विजय मौर्य (तुम्हारी सुलू) के लिए बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 8
Ajay and Tabbu
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (फीमेल) के नॉमिनेशन में तब्बू (गोलमाल एगेन), सीमा पाहवा (बरेली की बर्फी), मेहर विज (सीक्रेट सुपरस्टार), सीमा पाहवा (शुभ मंगल सावधान) और नेहा धूपिया (तुम्हारी सुलू) के बीच में कड़ी टक्कर है।
विज्ञापन
7 of 8
Newton
बेस्ट फिल्म कैटेगरी में न्यूटन, टॉयलेट एक प्रेम कथा, बरेली की बर्फी, हिंदी मीडियम और तुम्हारी सुलू में कौन बाजी मारता है यह देखना रोचक होने वाला है।