फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून और जमीन दोनों के रिश्ते की कहानी है 'भारत', रिलीज हुआ सलमान की फिल्म का टीजर

Wed, 15 Aug 2018 01:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bharat
72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सलमान खान ने अपनी फिल्म 'भारत' का टीजर रिलीज किया है। फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। 'भारत' फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस को उत्सुकता कितनी है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं हर कोई इस फिल्म से जुड़ी एक एक अपडेट जानना चाहता है। ऐसे में आजादी की इस सालगिरह पर सलमान ने अपने फिल्म का टीजर रिलीज कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Bharat
सलमान खान ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर देखने के बाद से ये साफ है कि 'भारत' की कहानी रिश्तों आधारित होगी। हालांकि वीडियो में सलमान खान दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन उनकी आवाज सुनी जा सकती है। इसमें सलमान कहते हैं, 'बाबू जी कहते थे- कुछ रिश्ते जमीन से होते है, और कुछ खून से.. मेरे पास दोनों ही थे...'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
bharat
फिल्म में सलमान खान की जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ जमेगी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तब्बू, दिशा पटानी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में दिखेंगे। पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था लेकिन 'भारत' फिल्म से किनारा करते ही कटरीना कैफ को उनकी जगह साइन कर लिया गया।

4 of 5
ode to my father
'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bharat
कहा जा रहा है कि सलमान की तरह कटरीना के भी फिल्म में पांच अलग अलग लुक होंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे। 'भारत' फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें