सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में सलमान और कटरीना कैफ की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है। वहीं भारत सलमान खान के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। लेकिन फिर भी ये फिल्म कटरीना कैफ की एक फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। हाल में सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात की।
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : social media
जूम टीवी को दिए गए इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा, 'ये भले ही मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म हो और इसमें मेरे साथ कटरीना थीं लेकिन कटरीना के करियर की सबसे बड़ी फिल्म कोई और ही है।'
कटरीना कैफ ने भी सलमान खान के इस व्यंग्य पर तुरंत जवाब देते हुए कहा कि ये ठग्स ऑफ हिंदोस्तां की बात कर रहे हैं लेकिन फिल्म का हिट होना भी जरूरी होता है।
4 of 5
prem ratan
आपको बता दें कि भारत ने रिलीज के पहले दिन 42.3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जिसने पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
सलमान खान की भारत आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई। आमिर, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा शेख स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 50 करोड़ की कमाई की थी।