फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 'भारत' ने 'बाजीराव मस्तानी' को पीछे छोड़ा, 9 दिन में कमाए इतने करोड़

Fri, 14 Jun 2019 06:22 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान-कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत अपनी रिलीज के नौवें दिन भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 18वें स्थान पर पहुंचने में कामयाब रही। बुधवार 5 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार तक कुल 172 करोड़ 19 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों गेम ओवर और मेन इन ब्लैक इंटरनेशनल की ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रहने का फायदा भारत को दूसरे हफ्ते में भी मिलता नजर आ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
bharat film - फोटो : social media
भारत ने अपनी रिलीज के पहले वीकएंड तक कुल 144 करोड़ 65 लाख रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म का कारोबार सप्ताह के दिनों में भी कमोबेश ठीक ही रहा। फिल्म ने सोमवार को 8 करोड़ 83 लाख रुपये, मंगलवार को 7 करोड़ 65 लाख रुपये, बुधवार को 6 करोड़ रुपये और गुरुवार को 5 करोड़ छह लाख रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। 
विज्ञापन

3 of 4
Bharat film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अभी तक दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी 171 करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई के साथ 18वें नंबर पर थी। अब इस स्थान पर सलमान खान की भारत ने कब्जा कर लिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान की फिल्म भारत कमाई के मामले में सलमान खान की ही फिल्मों दबंग, दबंग 2, रेडी, ट्यूबलाइट, बॉडीगार्ड आदि फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। कमाई के मामले में भारत से आगे सलमान खान की जो फिल्में हैं, उनमें एक था टाइगर, प्रेम रतन धन पायो, किक, सुल्तान, बजरंगी भाईजान और टाइगर जिंदा है शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें