फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा शो को लेकर सुनील ग्रोवर ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'मैं वो सब नहीं देखता जिसमें...'

Thu, 16 May 2019 09:07 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Grover with wife - फोटो : twitter
कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के मशहूर 'द कपिल शर्मा शो' को नहीं देखते हैं। ये बात उन्होंने 'भारत' फिल्म के प्रमोशन के दौरान कही है। इन दिनों 'भारत' की स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। गौरतलब है कि बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा के शो में लेकर आ सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sunil Grover with kapil sharma - फोटो : social media
'भारत' के प्रमोशन के दौरान जब सुनील ग्रोवर से यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इस बात को लेकर मेरी सलमान खान से भी बात हो चुकी है, मुझे लेकर वह अपनी सलाह दे सकते हैैं लेकिन मुझ पर कुछ लागू नहीं कर सकते हैैं।' इसके बाद सुनील ग्रोवर ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा है कि वह वो शो नहीं देखते हैं जिनमें वह नहीं होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif sunil grover - फोटो : social media
बता दें कि मनोरंजन जगत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के तल्ख रिश्तों को लेकर हमेशा से खबरें आती रही हैं। कपिल का जो सबसे बड़ा विवाद रहा वह उनके ही दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ रहा है। यह बात सभी जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया से वापस आते वक्त कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ प्लेन में हाथापाई की थी। 

4 of 5
Sunil Grover, Salman Khan - फोटो : file photo
खबरों की मानेें तो इस लड़ाई की वजह से सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर सहित कई कलाकारों ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था। बाद में कपिल ने सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी लेकिन सुनील ने उनसे दूरी बनाए रखना ही उचित समझा। कपिल शर्मा कई बार सुनील ग्रोवर के सामने अपने शो का हिस्सा बनने का प्रस्ताव रख चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : अतुल अग्निहोत्री, ट्विटर
बात करें फिल्म 'भारत' की तो इसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म भारत में सलमान खान, कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर के अलावा जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें