बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट के दौरान कई एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी आपबीती लोगों के सामने सुनाई । हाल ही में एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने भी अपना अनुभव शेयर किया । अहाना ने डायरेक्टर और एक्टर प्रकाश झा के खिलाफ अपना बयान दिया है । एक चैनल से बातचीत करते हुए अहाना ने बताया कि इंटीमेट सीन के दौरान उनके साथ क्या हुआ था ।
विज्ञापन
2 of 5
Aahana Kumra
- फोटो : social media
अहाना साल 2017 में फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' की शूटिंग कर रही थीं । इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश झा थे । अहाना बताती हैं, 'मुझे याद है कि एक बार प्रकाश झा हमारे सेट पर आए थे । उस समय मैं एक इंटीमेट सीन की शूटिंग कर रही थी । वो सेट पर आए और उन्होंने एक ऐसा कमेंट किया जिससे मैं काफी असहज हो गई थी ।'
विज्ञापन
3 of 5
Aahana Kumra
अहाना आगे कहती हैं, 'मैं हैरान थी कि मुझे प्रकाश झा से ये टिप्पणी सुनने को मिल रही थी । इस घटना के बाद मैं फिल्म की डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव के पास गई और उनसे कहा कि ये मेरे डायरेक्टर नहीं हैं, वे इस फिल्म के सेट पर क्यों मौजूद हैं और मुझे क्यों उनकी टिप्पणी सुननी पड़ रही है ?'
4 of 5
Aahana Kumra
'मैं उनकी इज्जत करती हूं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि वे सिर्फ फिल्म के प्रोड्यूसर हैं । मेरी बात सुनने के बाद फिल्म की डायरेक्टर अलंकृता ने प्रकाश झा को वहां से जाने का अनुरोध किया था । वे समझ गए थे कि हम उनके आसपास होने से कंफर्टेबल नहीं हैं । वे बिना कुछ कहे चले गए थे और उनकी अंडरस्टैंडिग देखना काफी अच्छा था ।'
बता दें कि इस फिल्म में आहाना कुमरा के अलावा रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा, प्लाबिता बोर्थठाकुर जैसे सितारे नज़र आए थे । आहाना आखिरी बार फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में नज़र आई थीं । इस फिल्म में उन्होंने प्रियंका गांधी की भूमिका निभाई थी । अहाना के पास बिग बजट फिल्म शमशेरा भी है ।