सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) का एक क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलीम खान अपने नाती आहिल शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें सलीम खान घोड़ा बने हुए हैं और अपने नाती को घुमाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को अर्पिता खान शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन
2 of 5
salman salim
वहीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए बेहद प्यारा सा मैसेज भी शेयर करते हुए लिखा है- '83 साल के मेरे पिता को आहिल के साथ इस तरह खेलते देखना बहुत शानदार है । मेरे साथ भी उन्होंने इसी तरह से खेला है, लेकिन मुझे याद नहीं। ये हमेशा के लिए याद रहेगा। लव यू डैड/नाना।'
विज्ञापन
3 of 5
सलीम खान
इस वीडियो में सलीम खान अपने नाती को चीयर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब सलीम घोड़ा बनकर अपने नाती से पूछते हैं कि, 'तुमको कहां जाना है' तो इस पर आहिल अपने नाना की पीठ पर बैठे खिलखला कर हंस पड़ते हैं।
4 of 5
salman salim
ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि उम्र के इस पड़ाव में भी सलीम खान अपने नाती के साथ खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि आहिल, खान परिवार में लाडले हैं। वहीं दबंग सलमान खान भी अक्सर आहिल के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।
बता दें कि अर्पिता ने साल 2014 में ब्वॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से शादी की थी। बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले आयुष शर्मा अपने डैड का बिजनेस संभाला करते थे। वहीं साल 2018 में आयुष ने सलमान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन आयुष की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।