सलमान खान
- फोटो : Social Media
दरअसल सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक बार फिर से खेती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान अक्सर अपना खास समय अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर बिताते हैं। वह यहां पर घुड़सवारी करने के अलावा खेती करते हुए भी नजर आते रहते हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने अपने फार्म हाउस पर खेती की है।