एक बार फिर से सलमान खान ईद पर फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं। भारत के जरिए सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर छा जाने की पूरी तैयारी कर ली है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। सलमान के एक ऐसे ही फैन ने कुछ ऐसा किया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
Bharat film
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, महाराष्ट्र के नासिक में सलमान खान का एक है जो फिल्म को लेकर बेहद उत्साहिदत है। आशीष सिंघल नाम के इस शख्स ने भारत को देखने के लिए पूरा थियेटर बुक करा लिया है। आशीष अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ ये फिल्म देखना चाहते हैं इसलिए उन्होंने पहले से ही बुकिंग कर ली है।
विज्ञापन
3 of 5
bharat
भारत की पहले दिन की ओपनिंग को लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें ईद पर टिकी हैं। फिल्म भारत का मुकाबला एक तरफ विदेशी फिल्म एक्स मेन डार्क फीनिक्स से होगा, तो दूसरी तरफ वर्ल्ड कप से। पर इन सब के बीच सलमान की इस फिल्म का मुकाबला उनकी अपनी फिल्मों से भी है। फिल्म भारत की जीत तब होगी जब वह दबंग खान की पुरानी फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस को पार करेगी।
4 of 5
भारत
- फोटो : Youtube
ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन हर बार उम्दा और जोरदार रहता है। पहले दिन में ही धमाकेदार कमाई करने वाली फिल्मों में आज भी सुल्तान सबसे आगे है। अनुष्का शर्मा और सलमान खान स्टारर फिल्म सुल्तान ने पहले दिन 36 करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म उनकी आज तक की पहले दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है।
बता दें कि अली अब्बास जफर के डायरेक्श में बनी फिल्म 'भारत' में सलमान और कटरीना के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने जा रही है।