फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Da-bangg Tour: सलमान खान का परफॉर्मेंस देख रोने लगी फैन, स्टेज पर खड़े मनीष पॉल बोले- देखो कहीं बेहोश ना हो जाए

Sat, 26 Feb 2022 02:35 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram
अभिनेता सलमान खान इन दिनों दुबई में हैं। बॉलीवुड के भाईजान ने शुक्रवार को द-बैंग द टूर-रिलोडेड में शानदार परफॉर्मेंस दिया। अपने चहेते स्टार को परफॉर्म करते देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। वहीं दबंग एक्टर को अपने सामने देखकर एक फैन ने अपना आपा खो दिया और रोने लगी। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram
इस शो का एक वीडिया सामने आया है। जिसमें स्टेज के पास खड़ी एक महिला अचानक रोने लगी। वहीं पास खड़ी लड़की ने उसे चुप कराने की कोशिश की लेकिन लड़की चिल्लाते रही कि उसे सलमान खान से मिलना है। जिसके बाद शो के होस्ट मनीष पॉल को बीच में आना पड़ा। मनीष पॉल ने उसे सलमान खान से मिलवाने का वादा किया। वहीं मनीष पॉल भी एक बार डर गए। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को कहा कि भाई ध्यान दे कहीं बेहोश ना हो जाए। हालांकि, लड़की चिल्लाती रही कि मैं सिर्फ सलमान खान सर के लिए आई हूं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
सलमान का दुबई का यह शो सफल रहा। शो में सलमान ने एक गोल्डन झूले पर ग्रैंड एंट्री ली। एक्टर के दबंग के गाने पर जबरदस्त एंट्री देखकर फैंस खुश हो गए। सलमान के साथ शो में सोनाक्षी सिन्हा, दिशा पाटनी, गुरु रंधावा, पूजा हेगड़े ने भी परफॉर्म किया। सलमान ने गोल्डन जैकेट और ब्लैक शर्ट पहनकर फैंस का दिल चुरा लिया। बॉलीवुड के भाईजान की दबंग और स्वैग से स्वागत गाने पर डांस देखकर फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे। 

4 of 5
सलमान खान-सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान के साथ उनकी बहन अपनी फैमिली के साथ दुबई पहुंची थी। इससे एक दिन पहले सलमान ने दुबई के बुर्ज खलीफा से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। सलमान खान ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलमान अपने कमरे की बालकनी में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके बैकग्राउंड में बुर्ज खलीफा साफ दिख रहा है। पहली तस्वीर में सलमान ने बुर्ज खलीफा की ओर पीठ कर रखी है और वह कैमरे से दूसरी ओर देख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सलमान खान की पीठ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह सामने सुंदर नजारे को निहार रहे हैं, जिसमें बुर्ज खलीफा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं। सलमान ‘टाइगर 3’ में कटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में कैमियो शाहरुख खान भी करने वाले हैं। इसके अलावा, सलमान ‘कभी ईद कभी दिवाली’, ‘किक 2’, ‘दबंग 4’, ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल में नजर आएंगे। सलमान का फिल्म ‘पठान’ में कैमियो है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें