फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड की बेटी ने इस फिल्म से किया था डेब्यू, शादी को लेकर आई थीं चर्चा में

Mon, 12 Aug 2019 12:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sayyeshaa - फोटो : social media
दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल 12 अगस्त को 22 साल की हो गई हैं। सायशा मुख्यत: तमिल फिल्में करती हैं। इसके अलावा वो तेलुगू और हिंदी फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अजय देवगन के साथ शिवाय से बॉलीवुड में कदम रखा। आज सायशा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
sayyeshaa
सायशा सहगल अभिनेता सुमित सहगल और शाहीन बानो की बेटी हैं। शाहीन और सुमित अब अलग हो चुके हैं। शाहीन, सायरा बानो के भाई की बेटी है। इस तरह सायशा, दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हुईं। बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहीन और सलमान के बीच अफेयर की खबरें रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sayyeshaa, shaheen banu - फोटो : social media
सलमान खान की बायोग्राफी 'बीइंग सलमान' में जसीम खान ने इसका जिक्र किया है। किताब के मुताबिक सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन हैं। शाहीन ने सलमान के लिए फिल्म मैंने प्यार किया के लिए ऑडीशन भी दिया था लेकिन वो सेलेक्ट नहीं हो पाईं। बाद में इस फिल्म में भाग्यश्री को मौका मिला।

पढ़ें: सायशा ने 4 दिन बाद रखी रिसेप्शन पार्टी, मांग में सिंदूर और लाल साड़ी में लग रही थीं 'हूर की परी'

4 of 5
sayyeshaa, saheen banu - फोटो : social media
सलमान जब 19 साल के थे वो अक्सर शाहीन के कॉलेज के बाहर दिखते थे हालांकि दोनों का अफेयर ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और अलग हो गए। इसी बीच सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी आईं। सलमान और संगीता के अफेयर के किस्से तो जगजाहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sayyeshaa - फोटो : file photo
सायशा ने इसी साल मार्च में तमिल अभिनेता आर्या से शादी की। आर्या उम्र में सायशा से 17 साल बड़े हैं। इस कपल ने एक साथ साउथ की फिल्म गजनीकांत में काम किया था। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। सायशा और आर्या ने फिल्म कप्पन (Kaappan) के वक्त सबसे ज्यादा वक्त बिताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें