फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर एक से बढ़कर एक हिट देकर सलमान बने बॉलीवुड के 'सुल्तान', फिल्मों के कलेक्शन ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Mon, 25 May 2020 01:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुल्तान, भारत - फोटो : सोशल मीडिया
ईद पर सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले कुछ सालों से हर साल ईद पर सलमान खान की फिल्म रिलीज होती रही है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस बार भी ईद पर सलमान अपने फैंस को तोहफा देना चाह रहे थे। सलमान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे टाल दिया गया। सलमान की ये फिल्म सिनेमाघरों में भले ही दस्तक ना दे पाई हो लेकिन उनकी ऐसी कुछ फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिनका ईद के त्योहार से खास कनेक्शन रहा।
विज्ञापन

2 of 6
एक था टाइगर - फोटो : फाइल
साल 2012 में सलमान खान और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म 'एक था टाइगर' रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म में सलमान खान रॉ के एजेंट के तौर पर नजर आए, जो दुनिया भर में सीक्रेट मिशन को अंजाम देता है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 320 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।  
विज्ञापन

3 of 6
किक - फोटो : फाइल
2014 के ईद के मौके पर सलमान खान फिल्म 'किक' लेकर आए। फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला थे। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड 402 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसमें सलमान के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मुख्य रोल में थीं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन का किरदार निभाया था।

4 of 6
बजरंगी भाईजान - फोटो : फाइल
'बजरंगी भाईजान' साल 2015 में रिलीज हुई। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य किरदार निभाया। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसे कबीर खान ने निर्देशित किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 950 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
सुल्तान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 की ईद पर सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद सलमान बॉक्स ऑफिस के 'सुल्तान' कहलाने लगे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का बिजनेस कर डाला था। फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2019 में अली अब्बास जफर के निर्देशन में सलमान खान ने 'भारत' से वापसी की। फिल्म में सलमान ने एक जवान युवक से लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया। सलमान के अलावा फिल्म में कटरीना कैफ भी अहम किरदार में दिखीं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 325 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

अभिनेत्रियों की इन दुर्लभ तस्वीरों पर नहीं पड़ी होगी आपकी नजर, फिल्मों में आने से पहले कुछ ऐसा था लुक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें