कोरोना वायरस का खौफ हर किसी में देखने को मिल रहा है। आम से लेकर खास तक, हर कोई इस खतरनाक वायरस से अपनी सुरक्षा कर रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन कर रहे हैं। कोरोना काल के बीच बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास के साथ एक शख्स ने बदसलूकी की है। यह शख्स वीर दास का पड़ोसी है।