फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने फिल्म और किसिंग सीन को लेकर बोली बड़ी बात, हैरान हो सकते हैं फैंस

Tue, 02 Oct 2018 11:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड कलाकार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस (सलमान खान फिल्म्स) के बैनर तले बनी फिल्म 'लवयात्री' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान के जीजा आयुष शर्मा अभिनेत्री वरीना हुसैन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस बीच सलमान खान ने अपनी फिल्मों में सेक्स और किसिंग सीन को लेकर बड़ी बात कही है। ये बात जानकर सलमान खान के फैंस भी हैरान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बता दें कि सलमान खान अपनी फिल्मों को पारिवारिक मानते हैं जो कभी भी किसी के साथ बैठकर देखी जा सकती हैं। अब सलमान खान ने कहा कि उन्होंने नहीं लगता है कि अच्छी फिल्म करने के लिए सेक्स और किसिंग सीन करने की जरूरत है। इतना ही नहीं सलमान खान ने फिल्म में रंगभेद को लेकर भी अपनी बात कही है। उन्होंने कहा है कि एक्टिंग के लिए अच्छे चेहरे की भी जरूरत नहीं होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान ने यह बात अपने परिवार के साथ हुए किस्से को याद करते हुए कही है। उन्होंने किस्से को याद करते हुए बताया है कि एक दिन वह परिवार के साथ मिलकर घर में बैठकर एक हॉलीवुड फिल्म देख रहे थे। फिल्म में एक सीन ऐसा आया जब सहयोगी कलाकार एक-दूसरे को किस करने लगे। सलमान खान आगे बताते हैं कि उस सीन को देखने के दौरान वह काफी असहज महसूस कर रहे थे। 

4 of 6
इस बात पर सलमान खान ने कहा है कि अच्छी फिल्म करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि इस तरह के सीन का प्रयोग किया जाए। सलमान खान ने कहा है कि वह यह नहीं कहते हैं कि इस तरह से सीन फिल्मों में न हों। लेकिन एक अच्छा सिनेमा ऐसे दृश्य की मांग नहीं करता है। अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' को याद करने हुए सलमान खान अपनी बात को दूसरे तरीके से भी पेश करने की कोशिश की। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'मैंने प्यार किया' का जिक्र करते हुए सलमान खान ने बताया है कि जब निर्देशक सूरज बड़जात्या ने उन्हें लॉन्च किया तो अपनी पहली ही फिल्म में उन्हें हीरोइन भाग्यश्री के पैरों पर बाम लगाना था। सलमान खान ने कहा कि उस दौरान भी वे अपनी आंखे बंद करना ठीक समझते थे, इसलिए सलमान खान ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता है कि अच्छी फिल्म के लिए सेक्स, किसिंग और खूबसूरत चेहरे की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बात करें सलमान खान की फिल्म 'लवयात्री' की तो अपने नाम के कारण यह काफी विवादों में भी रह चुकी है। पहले इस फिल्म का नाम 'लवरात्री' था। कई लोगों का आरोप था कि फिल्म के नाम से हिन्दुओं की धार्मिक भावना आहत हो रही है, जिसे बाद में निर्माताओं में बदलकर ‘लवयात्री’ कर दिया क्योंकि वह हिन्दुओं के त्योहार ‘नवरात्रि’ से मिलता-जुलता था। यह फिल्म पांच अक्टूबर को पूरे देश में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें