फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियोः सलमान खान ने फ्रंटलाइन वर्कर्स में बंटवाए पांच हजार फूड पैकेट, खुद चखकर जांची खाने की क्वालिटी

Tue, 27 Apr 2021 12:27 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter
देश में कोरोना की स्थिति किसी से छिपी नही है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और हर दिन लोग इससे अपनी जान गवां रहे हैं। हालांकि बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कोरोना को मात दी है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में नही आई है। वहीं महामारी के इस दौर में लोग एक दूसरे की मदद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी अब आगे आकर लोगों को तरह तरह की मदद पहुंचा रहे हैं। अभी तक इस लिस्ट में सोनू सूद का नाम सबसे आगे था, लेकिन सलमान खान भी एक बार फिर मदद के लिए आगे आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter
हाल ही में सलमान खान ने मुंबई में कोरोना से जंग लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स को सपोर्ट करने के लए उनके बीच पांच हजार फूड पैकेट्स बटवाएं। उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान खान फैन क्लब से साझा किए गए इस वीडियो में सलमान कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 'भाईजान्स किचन' में बनाए जा रहे खाने को बांटते नजर आ रहे हैं। इसमें एक और खास बात देखने को मिली कि सलमान ने खुद खाने की क्वालिटी जांचने के लिए इससे चखकर देखा साथ ही अन्य तैयारियों का भी जायजा लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan
सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया। फैंस सलमान के इस नेक कदम की तारीफ भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में सलमान खान के साथ 'आई लव मुंबई' नाम के एनजीओ के मेंबर राहुल कनल भी नजर आ रहे हैं।


 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
बता दें कि राहुल कनल शिवसेना यूथविंग की कोर कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'एक बड़ी टीम। सलमान खान का जितना भी धन्यवाद किया जाए कम है। उन्होंने खुद खाने को परखा और मदद के लिए आगे आए'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
बता दें कि सलमान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से मुंबई के फ्रंटलाइन वर्कर्स पुलिस, मेडिकल स्टॉफ और बीएमसी कर्मचारियों के लिए पिछले कुछ हफ्ते से रोजाना भाईजान्स किचन से नाश्ते का इंतजाम किया जा रहा है। इस नेक काम में 'आई लव मुंबई' एनजीओ भी उनका साथ दे रही हैं। पिछले साल भी सलमान ने लॉकडाउन के वक्त गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें