Priyanka Chopra and Salman Khan
- फोटो : Social Media
एक बार फिर से सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने को लेकर खबर आई है। हाल ही में सलमान खान ने अपनी नई फिल्म राधे की घोषणा की है। उनकी ये फिल्म 2020 ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म राधे का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे। ऐसे में अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार प्रभुदेवा ने फिल्म राधे के लिए प्रियंका चोपड़ा से बात की, लेकिन खबर है कि सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से साफ मना कर दिया।