फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण के साथ काम करने पर पहली बार कुछ ऐसा बोले सलमान, निराश होंगे फैंस

Wed, 08 May 2019 07:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone and Salman Khan - फोटो : social media
सिनेमा के सुल्तान सलमान खान की अगली किसी फिल्म में फिलहाल दीपिका पादुकोण उनकी हीरोइन बनने नहीं जा रही हैं। इसी के साथ सलमान ने उनकी सुपरहिट फिल्म किक की सीक्वेल में दीपिका पादुकोण को लिए जाने की खबरों पर भी विराम लगा दिया है। सलमान और दीपिका की जोड़ी को लेकर पिछले कुछ दिनों से मुंबई में अफवाहों का बाजार काफी गर्म रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
bharat
सलमान खान की फिल्म भारत कैटरीना कैफ के साथ अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इसके बाद दोनों की जोड़ी टाइगर सीरीज की अगली फिल्म में भी दिखेगी। फिल्म दबंग 3 में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा हैं और निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह के लिए आलिया भट्ट के नाम का ऐलान भी हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
सलमान खान की जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म किक की सीक्वेल में बनने की खबर पर विराम लगाते हुए सलमान कहते हैं, ‘इस फिल्म में मेरे साथ जैकलीन फर्नांडीज का नाम फिल्म निर्माता फाइनल कर चुके हैं।’

4 of 5
Deepika Padukone and Salman Khan - फोटो : social media
ये पूछे जाने पर कि आखिर दीपिका पादुकोण के साथ उनकी जोड़ी किसी फिल्म में क्यों नहीं बन रही, सलमान ने कहा, ‘अब तक किसी फिल्म निर्माता ने उन्हें ऐसी कोई कहानी नहीं सुनाई है जिसमें हीरोइन के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया गया हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone - फोटो : file photo
इसी के साथ सलमान खान और दीपिका के किक 2 में काम करने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक सलमान अपनी आने वाली किसी फिल्म में दीपिका के साथ काम करने के इच्छुक तो हैं, लेकिन ऐसी कोई स्क्रिप्ट उन्हें अब तक नहीं मिली है जिसमें दीपिका का रोल उनके हिंदी सिनेमा में रुतबे के बराबर हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें