फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू में सोनाक्षी का बड़ा खुलासा, 'दबंग' में रोल देने से पहले सलमान ने रखी थी ये डिमांड

Sat, 10 Aug 2019 03:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha - फोटो : social media
सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग सीरीज की फिल्मों से खूब लोकप्रियता बटोरी है हालांकि फिल्म में उनके लिए रोल करना इतना भी आसान नहीं था। दबंग में रोल के लिए सलमान ने उनके सामने एक शर्त रख दी थी। इसका खुलासा सोनाक्षी ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
sonakshi sinha - फोटो : social media
फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन करीब 90 किलो था। ऐसे में जाहिर है बॉलीवुड में काम पाना उनके लिए आसान नहीं था। तब सलमान खान ने सोनाक्षी को दबंग के लिए अप्रोच किया और एक शर्त भी साथ में रखी। सलमान ने कहा कि 'मैं तुम्हें अपनी फिल्म में ले तो लूंगा लेकिन उससे पहले तुम्हें अपना वजन कम करना पड़ेगा।' 
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha - फोटो : social media
सोनाक्षी ने बताया कि उन्हें खाने का काफी शौक था। ऐसे में अचानक खाने पर रोक लगाना बहुत ज्यादा कष्ट देने वाला था। हाल ही में फिल्म खानदानी शफाखाना में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह दबंग 3 और भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

4 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Twitter
हाल में सोनाक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। जिसे देख फैंस भी परेशान हो गए। बाद में सोनाक्षी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मुझे पता चला है कि सोशल मीडिया पर मेरे कुछ वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। ये मैं तो हूं लेकिन जो दिख रहा है वह पूरा सच नहीं हैं। मैं इस वीडियो का विवरण जल्द ही साझा करूंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha - फोटो : social media
वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि यह वीडियो तो असली है लेकिन जो इसमें जो दिख रहा है वह एक ब्यूटी प्रोडक्ट के कमर्शियल की शूटिंग का हिस्सा है। इस कमर्शियल में सोनाक्षी सिन्हा को जरूरत से ज्यादा खूबसूरत दिखने के चलते गिरफ्तार कर लिया जाता है और वह सफाई देती दिख रही हैं कि उन्होंने कुछ गलत तो नहीं किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें