सलमान खान की हत्या की साजिश से जुड़े मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को सिर्फ जान से मारने की धमकी ही नहीं दी थी, बल्कि उनकी हत्या के लिए किलर को मुंबई भी भेजा था। कई साल पहले उस किलर ने सलमान खान की रेकी की थी, लेकिन दूरी ज्यादा होने की वजह से हमला नहीं कर पाया था। उस किलर का नाम संपत नेहरा है, जो लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड बताया जाता है। बता दें कि ये खुलासे लॉरेंस बिश्नोई के खास सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल ने किए हैं, जिन्हें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई है।