ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान की जोड़ी को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के गाने 'चांद छुपा' में ऐश्वर्या की खूबसूरती और उनकी अदाओं को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में भले ही ऐश्वर्या के साथ सलमान की जोड़ी जमी हो लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इसी गाने पर सलमान किसी और अभिनेत्री के साथ डांस कर रहे हैं।