फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर को क्रिसमस के दिन भी करनी पड़ी 'शमशेरा' की शूटिंग, ये रही खास वजह

Wed, 26 Dec 2018 08:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor
क्रिसमस के दिन जब हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे अपने घर वालों के साथ जश्न मनाते दिखे, तो कपूर खानदान के वारिस रणबीर कपूर के लिए ये छुट्टी का दिन नहीं रहा। रणबीर कपूर की अगली फिल्म शमशेरा की शूटिंग इन दिनों पूरी रफ्तार से चल रही है और क्रिसमस के दिन भी रणबीर अपने निर्देशक करन मल्होत्रा और साथी कलाकार वाणी कपूर के साथ काम पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
Shamshera - फोटो : Twitter
शमशेरा के सेट पर मौजूद अमर उजाला के सूत्रों ने बताया कि शमशेरा का ये शेड्यूल काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि जिस सेट पर अभी शूटिंग चल रही है, उसे जल्द ही फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए बदला जाना है। सेट में बदलाव से पहले ही इसका पहला शेड्यूल पूरा करना है और चूंकि सेट में बदलाव के लिए सेटिंग विभाग को काफी वक्त चाहिए लिहाजा प्रोडक्शन विभाग ने तय किया कि फिल्म की शूटिंग क्रिसमस के दिन भी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor
रणबीर कपूर की इमेज बांद्रा ब्वॉय की रही है और हर क्रिसमस पर वह हर साल बांद्रा के अपने तमाम परिचितों के यहां क्रिसमस की बधाइयां देने जाते रहे हैं। पर इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। शमशेरा की रिलीज डेट 31 जुलाई 2020 तय हुई है फिर भी फिल्म का कैनवास इतना बड़ा है कि इसकी शूटिंग अगले साल की गर्मियों से पहले खत्म करना जरूरी है।
 

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : intoday
यशराज फिल्म्स इस बार ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की तरह फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में किसी तरह की हड़बड़ी को टालने के लिए ही फिल्म की शूटिंग रिलीज से साल भर पहले खत्म करने की तैयारी है ताकि अगर एडिटिंग के बाद कहीं कुछ गड़बड़ दिखे तो पैचवर्क के लिए फिल्म की यूनिट के पास पर्याप्त समय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shamshera - फोटो : Twitter
शमशेरा में संजय दत्त निगेटिव किरदार निभा रहे हैं जबकि रणबीर डकैत की भूमिका में नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स के तले बन रही 'शमशेरा' फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले हमेशा की तरह यशराज स्टूडियो में खास पूजा रखी गई थी। यह मुहूर्त पूजा तब से हो रही है जब से इस स्टूडियो के संस्थापक यशराज ने इसका निर्माण किया था। इस मुहूर्त पूजा के लिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें