फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस में 'चुलबुल पांडे' और ईद में 'राधे' बनकर सलमान खान और प्रभु देवा करेंगे डबल धमाका

Fri, 18 Oct 2019 07:24 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया भर में सलमान खान के जबरा फैंस को सरप्राइज देते हुए निर्देशक प्रभु देवा और सुपरस्टार सलमान खान की पॉवरपैक जोड़ी इस साल क्रिसमस पर 'दबंग 3' और अगले साल ईद पर 'राधे' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें क्रिसमस पर चुलबुल पांडे और ईद पर राधे के साथ मोस्ट वांटेड भाई की झलक साझा की है।
विज्ञापन

2 of 3
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के इन दो प्रतिष्ठित किरदारों के प्रति दीवानगी से हर कोई वाकिफ़ रखता है और ये ही वजह है कि वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस के बीच भाईजान के प्रति जुनून देखने मिल रहा है। बॉलीवुड की इस डायनामिक जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं और अब अपने दो पसंदीदा किरदारों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी। फिल्म 'राधे' भी प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान एवं सोहेल खान द्वारा निर्मित होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें