बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान जब भी पर्दे पर एक साथ दिखाई दिए वो फिल्म सुपरहिट हुई। सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी ये दोनों जिगरी दोस्त हैं। देखा जाए तो बीच में दोनों की दोस्ती में दरार भी पड़ गई थी, लेकिन कुछ सालों बाद दोस्ती का ये मंजर दोबारा देखने को मिला और शाहरुख-सलमान एक बार फिर से एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत एक साथ 90 के दशक में की थी और तब से ही इनकी दोस्ती गहरी हो गई। उस दौर में दोनों ने कई शानदार फिल्मों में काम किया, आज की इस खास स्टोरी में हम इन दोनों सुपरस्टार्स की साथ में आई फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ बॉलीवुड में एक इतिहास रच दिया।