दुनिया भर में इन दिनों बॉटल कैप चैलेंज का क्रेज है। भारत में भी लोग इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर पूरा कर रहे हैं। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत अक्षय कुमार ने की जिसके बाद कई बड़े सितारों ने इस चैलेंज को पूरा किया। सलमान खान ने भी इस बॉटल कैप चैलेंज को एक्सेप्ट किया और इसे अपने एक अलग ही स्टाइल में पूरा करते हुए पानी बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : instagram
सलमान खान ने ट्विटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है सलमान एक जिम में शर्टलेस हैं। पहले तो वे राउंड किक के लिए पोज लेते हैं मगर घूमने से पहले ही रुक जाते हैं। इसके बाद वे आधे खुले हुए बॉटल के ढक्कन को फूंक से उड़ा देते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : instagram
इसके बाद वो सामने खड़े हुए शख्स के हाथ से पानी की बॉटल लेते हैं और भगवान को याद करते हुए कहते हैं 'पानी बचाओ'। इसके बाद वो बॉटल से पानी पी जाते हैं। सलमान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- डोन्ट पकाओ, पानी बचाओ।
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : instagram
सलमान से पहले कई बॉलीवुड सितारे इस चैलेंज ले चुके हैं। अक्षय के बाद टाइगर श्रॉफ ने आंखों पर पट्टी बांधकर इस चैलेंज को पूरा किया था, वहीं विद्युत जामवाल ने तीन बोतलों को एक ही बार में अनकैप्ड किया।