मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखते हैं, लेकिन इस बार वह एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देने की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें कमेंट के जरिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।