फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने साउथ के इस जाने-माने प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ, निर्देशक लोकेश कनगराज संग करेंगे काम!

Tue, 19 Jul 2022 01:25 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान. लोकेश कनगराज - फोटो : social media
बॉलीवुड और साउथ के सितारें अक्सर कई फिल्मों में एक साथ काम करते दिखाई देते हैं। जहां साउथ के कई सितारें बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं, वहीं बीते कुछ समय में बॉलीवुड के सितारों ने भी दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्मों में अहम किरदार अदा किए हैं। कुछ समय पहले अभिनेता अजय देवगन से लेकर आलिया भट्ट और सुनील शेट्टी तक साउथ फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं वहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी जल्दी ही मणिरत्नम की 'पीएस-1' में नजर आने वाली हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता सलमान खान भी किसी दक्षिण भारतीय फिल्मों में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस जाने-माने प्रोडक्शन हाउस संग चल रही है बातचीत
अभिनेता सलमान खान का आज भी बॉलीवुड में सिक्का चलता है, लेकिन खबरें सामने आ रही हैं कि वह साउथ भी अपना डेब्यू  कर सकते हैं। लंबे समय से चर्चाएं थीं कि  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और सबसे बड़े तेलुगु प्रोडक्शन हाउस माय थ्री मूवी मेकर्स में से एक के बीच संभावित सहयोग के बारे में बात चल रही है और कथित तौर पर उनके बीच मीटिंग्स भी हुई हैं हालांकि अब तक इस बारे में मेकर्स और अभिनेता की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक लोकेश कनगराज संग कर सकते हैं काम
अब इस बारे में नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, मैथिली मूवी मेकर्स सलमान खान के साथ अपने सहयोग से आगे बढ़ा रहे हैं और कथित तौर पर  मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज भी इस आगामी प्रोजेक्ट में जुड़ने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में 'कभी ईद कभी दिवाली' फिल्म की शूटिंग के दौरान जब सलमान हैदराबाद में थे तब मेकर्स और निर्देशक के साथ उनकी मुलाकात हुई थी और इस दौरान कथित नए प्रोजेक्ट को लेकर संभावित सहयोग पर बातचीत की गई।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रीलीज होगी 'कभी ईद कभी दीवाली'
फिलहाल बात करें सलमान खान की फिल्म की तो 'कभी ईद कभी दिवाली' को जाते हुए पुराने साल यानी 30 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शहनाज गिल भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म का नाम बदलकर भाईजान कर दिया जाएगा। हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें