फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने बदल दिया बहनोई की फिल्म का रंग रूप, भरोसे के इस निर्देशक को सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 29 Oct 2020 02:43 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'गन्स ऑफ नॉर्थ' का पूरा रुप ही बदल गया है। इस फिल्म के लिए सलमान को एक एक्सटेंडेड कैमियो किरदार निभाने के लिए तैयार किया जा रहा था। लेकिन, अब सलमान इस फिल्म में एक पूरा जरूरी किरदार निभाएंगे। सलमान ने हामी में सिर तभी हिलाया जब पटकथा को उनके अनुसार पूरी तरह बदल दिया गया। और, फिल्म का शीर्षक भी अब 'गन्स ऑफ नॉर्थ' नहीं बल्कि, 'अंतिम' है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
कुछ ही समय पहले अपनी अधूरी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग खत्म कर चुके सलमान खान अब फिल्म 'अंतिम' की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान 15 नवंबर से इस फिल्म की शूटिंग अभिनेता, निर्माता और निर्देशक महेश मांजरेकर के निर्देशन में शुरू करेंगे। यह फिल्म मराठी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'मुलशी पैटर्न' से प्रेरित होगी जिसमें सलमान के बहनोई आयुष शर्मा मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। अब तो फिल्म में सलमान भी मुख्य भूमिका में ही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
सूत्रों की कही बात के मुताबिक सलमान को पर्दे पर हीरो बनने का बहुत शौक है। खासकर ऐसी कहानियों में जहां किसी छोटे शहर में गुंडों का आतंक हो और वहां एक हीरो अपने ही अंदाज में एंट्री मारे। इस फिल्म में भी सलमान एक पुलिस वाले की ही भूमिका निभाएंगे जो एक छोटे शहर में जाकर अराजक तत्वों का खात्मा करता है। फिल्म 'अंतिम' में सलमान और गैंगस्टर्स के बीच में मारधाड़ के काफी दृश्य भी फिल्माए जाएंगे। महेश मांजरेकर की भी इस फिल्म में एंट्री कुछ ही समय पहले हुई है। इससे पहले तो इस फिल्म को आयुष शर्मा की पहली फिल्म 'लवयात्री' के निर्देशक अभिराज मीनावाला करने वाले थे।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
शुरुआत में सलमान को फिल्म 'अंतिम' में एक सिख पुलिस वाले का किरदार निभाना था जो कि फिल्म में एक एक्सटेंडेड कैमियो के रूप में होता। इसलिए, इसमें काम करने के लिए सलमान पूरी तरह से मन नहीं बना पा रहे थे। लॉकडाउन के दौरान उनके फार्म हाउस पर ही फिल्म की पटकथा पर काफी चर्चाएं हुई और कई बदलाव भी किए गए। जब सलमान का किरदार इस फिल्म में थोड़ा बड़ा दिखने लगा तो उन्होंने इसके लिए हां कह दी। अब इस कहानी में सलमान का किरदार बहुत जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष शर्मा - फोटो : instagram/ayushsharma
फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग, मुंबई और कर्जत, दो लोकेशन में ही शुरू होगी और खत्म हो जाएगी।  सलमान इस फिल्म की शूटिंग के लिए जनवरी तक रहेंगे। उसके बाद आयुष अपना काम फिल्म में करते रहेंगे। इसके बाद सलमान अपनी मशहूर फ्रेंचाइजी 'टाइगर' की तीसरी फिल्म के लिए काम शुरू करेंगे। 'टाइगर 3' की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी जिसमें सलमान के साथ फिर से कटरीना कैफ ही नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे। फिल्म 'अंतिम' के बाद आयुष सलमान के साथ उनकी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें