फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के साथ नेहा कक्कड़ की दिखी बॉन्डिंग, तस्वीर में गायिका हाथ जोड़े आईं नजर

Thu, 29 Oct 2020 02:23 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/rohanpreetsingh
बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। इस बीच रोहनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं जो वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/rohanpreetsingh
रोहनप्रीत द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में नेहा कक्कड़ अपनी सास के साथ हैं। दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग दिख रही है। नेहा की सास उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं जबकि गायिका हाथ जोड़े सासू मां की तरफ प्यार भरी निगाहों से देख रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/rohanpreetsingh
शादी में नेहा कक्कड़ ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था वहीं रोहनप्रीत ने भी मैचिंग शेरवानी पहनी। उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची का आउटफिट कैरी किया। नेहा कक्कड़ की ओर से रोहनप्रीत ने लिखा- ‘लोग अपनी जिंदगी में एक बार सब्यसाची पहनने के लिए मरते हैं। हमें ये आउटफिट सब्यसाची ने खुद गिफ्ट किए हैं। सपने सच होते हैं लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो वह और बेहतर काम करते हैं।‘
 

4 of 5
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/rohanpreetsingh
नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर खुद को आधिकारिक तौर पर मिसेज सिंह कर लिया है। बता दें कि 24 अक्तूबर को दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे और सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : वीरल भयानी
दरअसल नेहा और रोहनप्रीत की शादी की चर्चा काफी वक्त से चल रही थी। उस वक्त दोनों का गाना 'नेहू दा व्याह' भी रिलीज होने वाला था, इसलिए फैंस को लगा कि शायद यह गाने का प्रमोशन हो। लेकिन नेहा ने सच में शादी रचाकर फैंस को हैरान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें