फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला हिरण केस: सजा तो हुई पर जेल जाने से अभी भी बच सकते हैं सलमान

Fri, 06 Apr 2018 06:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले पर जोधपुर कोर्ट अगर आज सलमान खान को दोषी करार देते हुए सजा सुना भी देती है तो वे एक सूरत में जेल जाने से बच सकते हैं। बॉलीवुड से लेकर जोधपुर तक ये मामला गर्माया हुआ है। जानिए, कैसे होगा ये?
विज्ञापन

2 of 5
यदि सलमान खान सहित सभी आरोपियों को 3 साल तक की सजा सुनाई जाती है तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। सलमान उसी निचली कोर्ट में बेल बॉन्ड भरकर सजा सस्पेंड करा सकेंगे, लेकिन अगले 30 दिन में अपीलेट कोर्ट यानी सेशन कोर्ट से सजा सस्पेंड करानी पड़ेगी। इससे पहेल तीन मामलों में सलमान बरी हो चुके हैं। हालांकि, मामला हाईकोर्ट में भी है।
विज्ञापन

3 of 5
अगर सलमान खान सहित अन्य आरोपियों को 3 साल से अधिक सजा होती है तो उन्हें हर हाल में जेल जाना पड़ेगा। उसके बाद सेशन कोर्ट में अपील दायर कर सजा सस्पेंड करानी पड़ेगी। जब तक सेशन कोर्ट से सजा सस्पेंड नहीं होगी, तब तक जेल में रहना पड़ेगा। यदि आरोपी बरी हो जाते हैं तो राजस्थान सरकार इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट जा सकती है।

4 of 5
मामला साल 1998 का है जब फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। इस दौरान सलमान समेत अन्य आरोपी जिप्सी पर घूमने के लिए चल दिए थे। जोधपुर के पास कांकाणी गांव में पहुंचने पर काले हिरणों का झुंड दिखा। सरकारी वकील ने कोर्ट में दलील दी कि  सलमान ने गोली चलाई और उनमें से दो हिरण मार दिये थे। 2 अक्तूबर 1998 को बिश्नोई गांव के लोगों ने सलमान व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदालत ने फैसला सुनाने की तारीख पांच अप्रैल मुकर्रर करते हुए सभी आरोपियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। इसे देखते हुए मुख्य आरोपी सलमान खान के साथ सह-आरोपी अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्र और नीलम बुधवार को ही जोधपुर पहुंच गए। बता दें कि 01 और 02 अक्तूबर 1998 को फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान पर जोधपुर के नजदीक कांकाणी गांव सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें