फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने इस मुख्यमंत्री को बताया अपना छोटा भाई, तारीफ में बोली ये बात

Tue, 04 Feb 2020 11:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस बार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 21वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) की मेजबानी अपने गृहनगर इंदौर में करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को सलमान खान अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ मध्य प्रदेश पंहुचे। इस दौरान इन दोनों कलाकारों ने राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने मीडिया के ढेर सारी बातें कीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan, Kamal Nath,Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala
मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना छोटा भाई बताया है। सलमान खान ने कहा, ' आईफा का हिस्सा बनना हमेशा खुशी की बात होती है और इनके 21वें सेलिब्रेशन के अवसर पर, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अपने गृहनगर इंदौर में पहली बार आईफा अवार्ड्स की मेजबानी करूंगा। यह साल की एक शानदार शुरुआत है। मैं भारतीय सिनेमा के मेगा उत्सव का जश्न मनाने और इसमें अपना योगदान देने और अतुल्य भारत के सच्चे हृदय स्थहल के अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए उत्साहित हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan, Kamal Nath,Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala mumbai
इसके बाद सलमान खान ने मुख्यमंत्री कमनाथ की तारीफ की। सलमान ने उन्हें अपना छोटा भाई बताया। उन्होंने कहा, 'इन्हें ओल्डर ब्रदर (बड़ा भाई) तो नहीं कह सकते, इन्हें यंगर ब्रदर (छोटा भाई) ही कहना पड़ेगा। इस यंग स्टेट के लिए इनसे बड़ा यूथ सीएम (मुख्यमंत्री) कोई नहीं है।' इसके साथ ही सलमान खान ने मध्यप्रदेश की तारीफ करते हुए कहा कि, इस आईफा अवार्ड के आयोजन के बाद से यहां फिल्मों की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी, सरकार छूट भी देगी। हमारा तो मध्य प्रदेश से खास लगाव है क्योंकि पढ़ाई-खिलाई भी यहीं हुई है। बचपन यहीं गुजरा है, जो भी सीखा है यहीं से सीखा है। पर्दे पर सलमान खान को जितना भी देख रहे हो, मैं जो भी हूं, अच्छा ही हूं, बुरा तो नहीं कह सकता, यही की तालीम की वजह से हूं जो कुछ हूं।' 

4 of 5
Salman Khan, Kamal Nath,Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala mumbai
वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'यह खुशी का पल है कि टोरंटो, लंदन, न्यूयॉर्क और मैड्रिड जैसे दुनिया के चुनिंदा शहरों के बाद आईफा की यात्रा इंदौर पहुंच गई है। मध्य प्रदेश आईफ अवार्ड्स 2020 की मेजबानी को लेकर काफी उत्साहित है। यह अंतराष्ट्रीय पटल पर खुद को पेश करने का एक खास मौका है। हम उम्मीद करते हैं कि इससे मध्य प्रदेश में फिल्म निर्माण को आमंत्रित करने, रोजगार पैदा करने और मीडिया-मनोरंजन का केन्द्र बनने की तरफ कौशल और प्रतिभा का निर्माण करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan, Kamal Nath,Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि 21वें आईफा आयोजन का समारोह 27 से 29 मार्च को संपन्न होगा। वहीं 21 मार्च को भोपाल में एक प्री-इवेंट समारोह आयोजित होगा। गौरतलब है कि यह पहली दफा होगा जब सलमान खान इस समारोह की मेजबानी करेंगे। सलमान का साथ अभिनेता रितेश देशमुख निभाएंगे। समारोह में  जैकलीन फर्नांडीज और कैटरीना कैफ की परफॉरमेंस भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही अरिजीत सिंह, सचिन-जिगर और तनिष्क बागची के संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे। उल्लेखनीय है कि आईफा पहली बार भारत में मुंबई से बाहर होने जा रहा है।

पढ़ें: कैंसर के दौरान ऐसा महसूस करने लगी थीं सोनाली बेंद्रे, 'विश्व कैंसर दिवस' पर बयां किया दर्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें