Sonali Bendre
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सोनाली बेंद्रे ने वीडियो में आगे कहा, 'मुझे खुद को पहचानने के सफर ने मुझे इस बात को याद दिलाया कि मैं इससे कहीं अधिक हूं। हम में से वह सभी लोग जो इससे गुजर रहे हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि कैंसर हमें पारिभाषित नहीं कर सकता।' इस वीडियो को साझा करते हुए सोनाली ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'खुद के लिए नोट, आप सभी अपनी बॉडी को सुनें और रेगुलर चेकअप कराते रहें। पहले ही कैंसर की पहचान होने से मदद मिलती है, हैशटैग वर्ल्ड कैंसर डे।'