फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ विदेश में रचाई थी शादी, एनिवर्सिरी पर देखें वेडिंग एलबम

Fri, 19 Jun 2020 09:50 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नुसरत जहां, निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां आज शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ शादी की है। 19 जून 2019 को दोनों ने तुर्की के बोडरम सिटी में सात फेरे लिए। आज जब नुसरत जहां अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं तो चलिए हम कुछ पुरानी यादें ताजा करते हैं और उनकी शादी की तस्वीरें दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नुसरत जहां, निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत की वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। नुसरत और निखिल ने शादी के मौके पर मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने। लाल जोड़े में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही थीं।  
विज्ञापन

3 of 7
नुसरत जहां, निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में नुसरत जहां और निखिल जैन रोमांटिक पोज में दिख रहे हैं। नुसरत ने लाल और सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है, वहीं निखिल भी शेरवानी में खूब जच रहे हैं। 

4 of 7
नुसरत जहां, निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत और निखिल ने रिसेप्शन का आयोजन कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में किया था। जहां राजनीति और फिल्मी दुनिया समेत दूसरे क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। तस्वीर में नुसरत पति निखिल जैन के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
नुसरत जहां, निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान नुसरत जहां ने मरून कलर का लहंगा पहन रखा था। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की। नुसरत जहां के पति निखिल जैन की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी। जिस पर हैवी कढ़ाई की हुई थी। तस्वीरों में ये कपल बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
नुसरत जहां, निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत जहां ने साल 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। नुसरत ने फिल्म 'शोत्रु' से डेब्यू किया था। वह ‘खोखा 420’, ‘खिलाड़ी’ और ‘सोंधे नमार आगेय’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा नुसरत निखिल के क्लोदिंग सीरीज की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बशीरघाट सीट से मैदान में उतरी थीं। शादी के बाद नुसरत जहां सांसद पद का शपथ लेने पहुंची थीं।

रिया चक्रवर्ती से नौ घंटे चली पूछताछ और ट्विटर पर अनफॉलो करने के बाद करण जौहर पर विवाद, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें