फिल्म लवयात्री से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अपने परिवार संग समय व्यतीत करने के लिए विदेश रवाना हो चुके हैं। वह अपनी पत्नी अर्पिता खान और बेटे आहिल के साथ चार दिनों तक मालदीव में अपने जन्मदिन का जश्न मनाएंगे। एक्टर 26 अक्टूबर को 29 वर्ष के हो जाएंगे। आयुष के नजदीकी एक सूत्र के अनुसार, 'आयुष एक आदर्श पारिवारिक आदमी हैं। लंबे समय से वह अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन वक्त गुजारना चाह रहे थें। अब उन्होंने अपने बेटे आहिल के साथ अरब सागर में पानी से जुड़े खेल का लुत्फ उठाते हुए जन्मदिन मनाने की योजना बनाई है।'
विज्ञापन
2 of 4
Aayush Sharma
- फोटो : file photo
लवयात्री स्टार अपने परिवार के साथ समय गुजारने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह मालदीव में खूबसूरत समुद्री तटों और पानी के अंदर की दुनिया का लुत्फ उठाएंगे। इस बारे में आयुष ने कहा, 'यह साल बहुत ही खास रहा है और मैं अपने सभी चाहने वालों का उनके प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभारी हूं। मेरा यह जन्मदिन उनकी वजह से ही इतना खास है। अब कुछ समय के लिए मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर अपने परिवार संग जीवन का आनंद उठाना चाहता हूं।'
विज्ञापन
3 of 4
Aayush Sharma
- फोटो : file photo
यह साल आयुष के लिए कई वजहों से रोमांचक रहा है। पहली वजह यह कि वह फिर एक बार पिता बनने जा रहे हैं और दूसरी वजह यह कि 5 अक्टूबर को आयुष की डेब्यू फिल्म लवयात्री को एक साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म के एक साल पूरे होने पर हाल में आयुष ने कहा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि फिल्म रिलीज हुए एक साल हो चुके हैं। ऐसा लगता है कि कल कि बात हो जब मैं सिनेमाघरों में लोगों की प्रतिक्रिया देखने जा रहा था। मैंने इस फिल्म से बहुत कुछ सीखा है।'
वहीं आयुष की आने वाली फिल्म की बात करें तो जल्द ही एक्टर फिल्म क्वथा में नजर आएंगे। फिल्म में आयुष, सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभायेंगे। इस फिल्म से कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ हिंदी सिनेमा में डेब्यू करेंगी।